रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ते नुकसान के बीच पुतिन ने सेना के विस्तार का आदेश दिया

मार्च से अब तक सैन्यकर्मियों की संख्या में कुल 47,860 की बढ़ोतरी हो चुकी है
Putin orders fourth army expansion this year amid rising Russia-Ukraine war losses
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Published on: 

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सशस्त्र बलों की अधिकृत संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी का आदेश दिया है। इसके तहत सेना में 15,500 सैन्यकर्मी बढ़ाए जाएंगे। इस साल यह चौथी बढ़ोतरी है। यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सेना को भारी नुकसान और सैनिकों की भर्ती में बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

पुतिन के हस्ताक्षर वाले आदेश के मुताबिक, रूसी सशस्त्र बलों की कुल अधिकृत संख्या बढ़कर 24,41,630 हो जाएगी। इनमें 15,50,500 सैन्यकर्मी होंगे। इससे पहले मार्च, जून और जुलाई में भी सेना की संख्या बढ़ाने के आदेश जारी किए गए थे। यूरोन्यूज के मुताबिक, मार्च से अब तक सैन्यकर्मियों की संख्या में कुल 47,860 की बढ़ोतरी हो चुकी है।

क्रेमलिन ने इस ताजा बढ़ोतरी की वजह नहीं बताई है। हालांकि, यह फैसला ऐसे समय हुआ है जब रूसी सेना को यूक्रेन के मोर्चे पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और युद्ध के लिए अधिक सैनिक जुटाने के प्रयास जारी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in