भारत की प्राचीन सभ्यता और भाषाई विविधता के मुरीद हुए पुतिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत का किया जिक्र
Putin becomes an admirer of India’s ancient civilization and linguistic diversity
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Published on: 

मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की प्राचीन सभ्यता और भाषाई विविधता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत के बारे में जितना अधिक जानते हैं, उसमें उनकी रुचि उतनी ही बढ़ती जाती है। क्रेमलिन की ओर से जारी साक्षात्कार के अनुसार, सर्बियाई फिल्म निर्माता एमिर कस्तुरिका से बातचीत में पुतिन ने भारतीय सभ्यता को दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने बताया था कि करीब 60 करोड़ भारतीय एक प्रमुख भाषा बोलते हैं, जबकि बाकी लोग अपनी-अपनी भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं। पुतिन ने इसे आश्चर्यजनक बताया।

उन्होंने रूस की धार्मिक विविधता का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, बौद्ध, यहूदी, इस्लाम और रूढ़िवादी ईसाई धर्म के अनुयायी रूस में साथ रहते हैं। पुतिन ने कहा कि इन धर्मों के अनुयायियों के बीच मूलभूत मूल्य समान हैं। यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने यूक्रेनी सैनिकों से रूसी पक्ष में आने की अपील भी की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News