पुतिन ने खाई कश्मीरी अखरोट की चटनी

राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर पार्टी के मेन्यू में थे सुस्वादु व्यंजन, झोल मोमो और दाल तड़का
पुतिन ने खाई कश्मीरी अखरोट की चटनी
Published on

नयी दिल्ली :राष्ट्रपति भवन में 5 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में भव्य स्टेट डिनर का आयोजन किया। यह डिनर व्लादिमीर पुतिन के 2 दिवसीय भारत दौरे के अंत में हुआ। भोजन का मेन्यू भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों से सजा था।

सूत्रों के मुताबिक, डिनर की शुरुआत दक्षिण भारतीय मुरुंगेकाई चारू (रसम) सूप से हुई। इसके बाद स्टार्टर में कश्मीरी गुछी दून चेटिन (कश्मीरी अखरोट की चटनी के साथ भरे हुए मशरूम), काले चने के शिकमपुरी कबाब और वेज झोल मोमोज अतिथियों को परोसे गये। मेन कोर्स में पुतिन को वेज थाली परोसी गयी, जिसमें जाफरानी पनीर रोल, पालक-मेथी-मटर साग के साथ कई किस्म की रोटियां शामिल थी। डिजर्ट में हलवा, कुल्फी तथा संदेश परोसे गये। वहीं, मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को चांदी का घोड़ा, मार्बल का चेस समेत 6 खास तोहफे दिए।

शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

डिनर में भारतीय भोजन के साथ शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी गयी। राष्ट्रपति भवन की नौसेना बैंड और शास्त्रीय वादकों के समूह ने राग अमृतवर्षिणी, खमाज, यमन, शिवरंजिनी, नलिनकांति, भैरवी का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रूस की मशहूर धुन ‘कालिंका’, चैकोव्स्की की नटक्रैकर सूट के पार्ट भी प्रस्तुत किए गए। पुतिन ने भोज के दौरान ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गाना भी सुना। इसके बाद पुतिन रूस के लिए रवाना हुए।

भारत-रूस की मजबूत साझेदारी : पुतिन

डिनर के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी लगातार सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने वाला एक समझौता किया है।

पुतिन ने कहा, ‘हम बेहतर दुनिया बनाने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिसमें संयुक्त राष्ट्र केंद्र में होगा। भारत की 2026 में ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान भी हमारा सहयोग और गहरा होगा।’ उन्होंने भारतीय कहावत ‘साथ चलो, साथ बढ़ो’ का जिक्र करते हुए कहा कि यही हमारी दोस्ती का सच्चा स्वरूप है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in