बिलीग्राउंड में जनसभा: सड़क, रोजगार, गैस संकट पर आलोचना

बिलीग्राउंड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जनसभा
बिलीग्राउंड में जनसभा: सड़क, रोजगार, गैस संकट पर आलोचना
Published on

उत्तर और मध्य अंडमान में बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की गई

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मिडिल अंडमान एरिया कमेटी द्वारा बिलीग्राउंड बाजार में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य आयोजन समिति के सचिव डी. अय्यप्पन ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के मरम्मत कार्य को 10 वर्षों के बाद भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर एवं मध्य अंडमान के लोग कई बार इस मुद्दे पर विरोध जता चुके हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने द्वीपों में बढ़ती बेरोजगारी पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की सरकारें युवाओं के लिए रोजगार सृजन में विफल रही हैं। उन्होंने एलपीजी सिलेंडरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिवालय सदस्य प्रोजित कुमार सरकार ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में उत्पन्न अव्यवस्था के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सभा की अध्यक्षता मिडिल अंडमान एरिया कमेटी के सचिव एस.आर. मृधा ने की, जिन्होंने स्थानीय मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर निकुंजो बिस्वास, पी.के. खालिद और राहुल देव मृधा सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in