फ्लोरिडा में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मौत

विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था
Private plane crashes in Florida; nine people dead
दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा
Published on: 

वेस्ट पाम बीच (अमेरिका) : अमेरिका में फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने रविवार को यह जानकारी दी। विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। डफी ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) दुर्घटना के कारणों की जांच में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की मदद के लिए एक टीम भेज रहा है। नौ लोगों को ले जा रहा ‘लियरजेट 60’ रविवार को दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में तेजी से नीचे गिरा। विमान में भीषण आग लग गई और वह आग के गोले में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि यह दुर्घटनास्थल के पास मौजूद मकानों से नहीं टकराया और एक व्यस्त सड़क के पास जा गिरा जिससे सड़क पर एक विशाल गड्ढा बन गया। अधिकारियों ने अब तक यह नहीं बताया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ या उसमें कौन-कौन सवार था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News