प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में उद्योग जगत के दिग्गजों से की मुलाकात

मोदी ने पेट्रोनास के अध्यक्ष और समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तेंगकू मुहम्मद तौफिक, बर्जया कॉर्पोरेशन बरहाद के संस्थापक विंसेंट टैन ची यिउन, खजाना नेशनल बरहाद के प्रबंध निदेशक अमीरुल फैसल वान जाहिर और फाइसन इलेक्ट्रॉनिक्स के संस्थापक पुआ खिन सेंग से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में उद्योग जगत के दिग्गजों से की मुलाकात
Published on

कुआलालंपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मलेशिया के चार प्रमुख उद्योगपतियों से बातचीत की और भारत की विकास यात्रा में मलेशियाई कंपनियों द्वारा दिखाई जा रही मजबूत रुचि की सराहना की। मोदी ने पेट्रोनास के अध्यक्ष और समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तेंगकू मुहम्मद तौफिक, बर्जया कॉर्पोरेशन बरहाद के संस्थापक विंसेंट टैन ची यिउन, खजाना नेशनल बरहाद के प्रबंध निदेशक अमीरुल फैसल वान जाहिर और फाइसन इलेक्ट्रॉनिक्स के संस्थापक पुआ खिन सेंग से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते व्यावसायिक संबंधों और मलेशियाई कंपनियों द्वारा भारत की वृद्धि की यात्रा में दिखाई जा रही मजबूत रुचि की सराहना की।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोनास के अध्यक्ष और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी टैन तेंगकू मोहम्मद तौफिक से मुलाकात की और ऊर्जा साझेदारियों को मजबूत करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छ ईंधन में नए अवसरों पर चर्चा की, जिसमें ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, "पेट्रोनास भारत में तीन दशकों से सक्रिय है और एलएनजी, पेट्रोकेमिकल्स और उभरती हरित ऊर्जा समाधानों में विविध पोर्टफोलियो रखती है।" मोदी ने हाल के वर्षों में भारत में व्यवसाय करने में आसानी को बढ़ावा देने और एक स्थिर, कुशल और पूर्वानुमानित व्यापार तथा नीति वातावरण बनाने के लिए उठाए गए कदमों और सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मलेशिया की कंपनियों से बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा (एआई) और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

उद्योग जगत के दिग्गजों ने भारत सरकार द्वारा किए गए सुधारों की सराहना की और भारत की वृद्धि की यात्रा के प्रति दृढ़ विश्वास व्यक्त किया। बयान में कहा गया, "उन्होंने (उद्योगपतियों ने) भारत में अपने व्यवसाय को बढ़ाने में गहरी रुचि व्यक्त की है और अपने निवेश पोर्टफोलियो का विस्तार करने तथा भारतीय साझेदारों के साथ संयुक्त उद्यम के अवसरों की तलाश करने की इच्छा जताई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in