केन्या में 191 लोगों की हत्या के दोषी पादरी को 200 साल की जेल

अपने अनुयायियों को ईसा मसीह से मिलने के नाम पर भूखे रहकर जान देने का आदेश दिया था।
Priest convicted of 191 murders sentenced to 200 years in prison
पादरी पॉल मैकेंजी
Published on: 

मोम्बासा : केन्या में 400 से अधिक लोगों की मौत से जुड़े एक पंथ के प्रमुख पादरी पॉल मैकेंजी को शुक्रवार को 200 साल जेल की सजा सुनाई गई। देश के तटीय शहर मोम्बासा की उच्च अदालत ने उन्हें 191 लोगों की हत्या का दोषी ठहराया। इनमें 190 बच्चे और एक वयस्क शामिल हैं। अदालत के अनुसार, मैकेंजी ने अपने अनुयायियों को ईसा मसीह से मिलने के नाम पर भूखे रहकर जान देने का आदेश दिया था। न्यायाधीश डायना कावेड्जा ने कहा कि अनुयायियों को दूरस्थ इलाके में ले जाकर उन्हें मौत तक उपवास करने के लिए मजबूर करने की मुख्य जिम्मेदारी मैकेंजी की थी। इस मामले में उनके साथ 28 अन्य अनुयायी भी दोषी ठहराए गए हैं। वर्ष 2023 में तटीय किलिफी काउंटी के चाकामा रैंच में सामूहिक कब्रों से 400 से अधिक शव निकाले गए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News