नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हिमालयी देशों के लिए जलवायु न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाने की अपील की
President Paudel visited flood-affected areas
अस्थायी आश्रय स्थल का दौरा करते राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल
Published on

काठमांडू : नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भीषण बाढ़ की तबाही के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हिमालयी देशों के लिए जलवायु न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। सोमवार को राष्ट्र के नाम टेलीविजन संबोधन में उन्होंने कहा कि नेपाल जैसे पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील देशों को जलवायु परिवर्तन का सबसे गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पौडेल ने कहा कि यह आपदा हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की भयावह संवेदनशीलता और बढ़ते वैश्विक तापमान से पैदा हो रहे खतरों की गंभीर चेतावनी है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आठ जिलों में 1,355 लोगों की मौत हुई है, जबकि 4,996 लोग अब भी लापता हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in