राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-रोमानिया संसदीय संबंधों को और मजबूत करने पर दिया जोर

दोनों देशों को अनुभवों और श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को साझा करने का मिलेगा अवसर
dddeedx
संबोधित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूhjkkk
Published on

बुखारेस्ट : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को रोमानिया की संसद का दौरा किया और दोनों देशों के संसदीय संस्थानों के बीच सहयोग और संपर्क को और गहरा करने की जरूरत पर जोर दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने बुखारेस्ट स्थित पार्लियामेंट पैलेस में रोमानिया की सीनेट के अध्यक्ष मिर्चा अब्रूडियन और चैंबर ऑफ डेप्युटीज के अध्यक्ष सोरिन ग्रिंडेनु से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, इस दौरान उन्होंने भारत-रोमानिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से भी बातचीत की। इस अवसर पर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया और सांसद दिनेश शर्मा तथा विजय बघेल भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार को रोमानिया की राजकीय यात्रा पर पहुंची थीं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की तीन दशक से अधिक समय बाद पहली रोमानिया यात्रा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि मुर्मू ने कहा कि दोनों देश मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले राष्ट्र हैं और उन्हें अपने संसदीय संस्थानों के बीच सहयोग को और बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद से दोनों देशों को अनुभवों और श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को साझा करने का अवसर मिलेगा तथा भारत-रोमानिया साझेदारी को और मजबूती मिलेगी। इससे पहले दिन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुखारेस्ट में स्थित अज्ञात सैनिक की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in