पाकिस्तान को 12-15 प्रांतों में बांटने की तैयारी

सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की ओर से देश का प्रशासनिक नक्शा बदलने की योजना चर्चा में
Preparations underway to divide Pakistan into 12-15 provinces
पाकिस्तान का नक्शा (सांकेतिक)
Published on: 

इस्लामाबाद : कभी अंग्रेजों ने भारत में ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाई थी। अब पाकिस्तान में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की ओर से देश का प्रशासनिक नक्शा बदलने की योजना चर्चा में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर पाकिस्तान के चार मौजूदा प्रांतों-पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान को 12 से 15 छोटे प्रांतों में बांटने के पक्ष में हैं। कुछ प्रस्तावों में 160 तक छोटी प्रशासनिक इकाइयां बनाने की संभावना भी बताई गई है। इस योजना के पीछे बेहतर प्रशासन का तर्क दिया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक असर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि प्रांतों के पुनर्गठन से देश में सत्ता के मौजूदा समीकरण बदल सकते हैं।

पाकिस्तान में प्रांतों का मौजूदा आकार प्रशासन के लिए चुनौती माना जाता है। पंजाब की आबादी करीब 12.8 करोड़ है, जो देश की आधी से अधिक आबादी है। वहीं, क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान करीब डेढ़ करोड़ लोगों का घर है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान सरकार इस योजना पर कब और किस रूप में आगे बढ़ेगी। प्रस्ताव को लागू करने के लिए राजनीतिक सहमति और संवैधानिक प्रक्रिया से गुजरना होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in