बंगाल समेत 10 राज्यों में बारिश के साथ आंधी तुफान का अनुमान

दूसरी तरफ कई राज्यों में लू का अलर्ट
बंगाल समेत 10 राज्यों में बारिश के साथ आंधी तुफान का अनुमान
Published on

नई दिल्ली : मौसम की मार देश में जारी है। एक ओर तेज झुलसाती गर्मी वहीं दूसरी ओर आंधी-तूफान तथा भारी बरसात कहर बरपा रही है। जबकि उत्तर प्रदेश एवं बिहार में गुरुवार, 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के कारण 83 लोगों की मौत हो गयी है। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक 61 मौतें बिहार में एवं 22 मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं हैं।

आज भी हो सकती है जोरदार बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी चोतावनी जारी है। तेज बारिश की भी संभावना बरकरार है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार को बादल फटने के कारण कई गांवों में तबाही मच गयी तथा मलबा फैल गया।

एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ बारिश

जबकि,दूसरी ओर देश में भीषण गर्मी का दौर भी जारी है। अधिकतर राज्यों में गुरुवार को दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे अधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा। राजस्थान-गुजरात में तापमान 40-43 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में भी तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूरे दिल्ली- राजधानी क्षेत्र में लू चलेगी। मध्य प्रदेश के 30 जिलों में लू की चेतावनी जारी है। दक्षिणी राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in