बिहार में चुनाव से पहले बढ़ रही है Prashant Kishore की ताकत, पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह हुए पार्टी में शामिल

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है
बिहार में चुनाव से पहले बढ़ रही है Prashant Kishore की ताकत, पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह हुए पार्टी में शामिल
Published on

पटना - बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज पार्टी (जसुपा) की सदस्यता ले ली है। उनके जसुपा में शामिल होने के साथ ही उनकी पार्टी 'आप सबकी आवाज' (आसा) का भी जसुपा में विलय कर दिया जाएगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे RCP सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, राजनीति में कदम रखने से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रह चुके हैं। वे 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) से की थी, जिसके बाद वे IAS में चयनित हुए।

पीके के विचारों से प्रभावित होकर जसुपा में शामिल हुए

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर इसकी सदस्यता ली। उनके साथ उनके कई समर्थक भी पार्टी में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि आरसीपी सिंह के राजनीतिक अनुभव से प्रशांत किशोर की पार्टी को आने वाले चुनावों में ताकत मिलेगी।

सात महीने पहले किया पार्टी का गठन

आरसीपी सिंह ने करीब सात महीने पहले 'आप सबकी आवाज' (आसा) नामक पार्टी की स्थापना की थी। उस वक्त उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी के पास बिहार की 140 विधानसभा सीटों पर मजबूत उम्मीदवार हैं और वे इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन पार्टी के गठन के सिर्फ सात महीने बाद ही अब उन्होंने जन सुराज पार्टी का साथ ले लिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in