Pranab Mukherjee के बेटे TMC छोड़ Congress में शामिल हुए

2026 विधानसभा चुनावों पर नजर
Pranab Mukherjee के बेटे TMC छोड़ Congress में शामिल हुए
Published on

नई ‌‌‌दिल्ली - देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में चार साल तक थे। वह तृणमूल को छोड़कर वापस कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अभिजीत मुखर्जी को जम्मू कश्मीर के विधायक गुलाम अहमद की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इसके बाद उनको पार्टी का झंडा सौपा गया। झंडा सौपे जाने के बाद मुखर्जी ने बयान देते हुए कहा कि, "कांग्रेस और राजनीति में यह मेरा दूसरा जन्मदिन है।"

मुखर्जी ने आगे कहा कि उन्होंने पिछले साल जून में कांग्रेस में पुन: शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी। विभिन्न राज्यों में चुनावों के कारण यह काम अब जाकर हो सका है। वह जुलाई 2021 में तृणमूल में शामिल हुए थे। इसके चार साल बाद वह कांग्रेस में लौट आए हैं।

2026 विधानसभा चुनावों पर नजर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए उठाया गया एक कदम है। अभिजीत की कांग्रेस वापसी को 2026 विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि अभिजीत मुखर्जी ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर जंगीपुर उपचुनाव जीता था। उस वक्त उनके पिता प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए थे।

अपने भाई अभिजीत की ही तरह शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी 2014 में कांग्रेस ज्वाइन किया था। उन्होंने 2015 में दिल्ली की ग्रेटर कैलाश सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उस चुनाव को वह जीत नहीं पाई थी। उन्होंने 2021 में सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in