बांग्लादेश में बिजली संकट, रात 8 बजे बाद बाजार बंद रखने का आदेश

रोजाना 8 से 10 घंटे तक बिजली की कटौती
Power crisis in Bangladesh: Order to keep markets closed after 8 PM
बिजली कटौती को लेकर बंद पड़ा मॉल
Published on

ढाका : बांग्लादेश इस समय गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है। लंबे समय तक बिजली कटौती के कारण देश के बड़े हिस्से में घरों, कारोबार, कृषि और उद्योगों का काम प्रभावित हो रहा है। राजधानी ढाका के बाहर स्थिति ज्यादा गंभीर है, जहां कुछ इलाकों में रोजाना 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। बिजली संकट से निपटने और खपत कम करने के लिए सरकार ने आपात कदम उठाते हुए दुकानों, बाजारों, शॉपिंग मॉल और व्यापार मेलों को रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है। बिजली संकट के बीच बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त डीजल की आपूर्ति की मांग की है। ईंधन की कमी, एलएनजी की आपूर्ति में व्यवधान और बिजली आयात में कमी ने देश की पहले से दबाव में चल रही बिजली उत्पादन व्यवस्था पर और बोझ बढ़ा दिया है। मौजूदा संकट का प्रमुख कारण बिजली उत्पादन के लिए जरूरी ईंधन, खासकर प्राकृतिक गैस की कमी है। बांग्लादेश अपनी तेल जरूरतों का 90 प्रतिशत से अधिक और गैस की करीब 30 प्रतिशत जरूरत आयात के जरिए पूरी करता है। लगातार बिजली कटौती से आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों और कारोबारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के सामने फिलहाल बिजली उत्पादन बढ़ाने के साथ ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in