मार्च से 9.50 रु में आलू की खरीद, ममता सरकार का अहम फैसला

किसानों को राहत, दलालों पर लगाम
मार्च से 9.50 रु में आलू की खरीद, ममता सरकार का अहम फैसला
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकार ने मार्च की शुरुआत से किसानों से सीधे 9.50 रुपये प्रति किलो की दर से आलू खरीदने का फैसला किया है। गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की अहम बैठक के बाद पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम 9.50 रुपये प्रति किलो का मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।

पंचायत मंत्री ने कहा इस वर्ष प्राकृतिक कारणों से आलू उत्पादन अधिक होने की संभावना है। अधिक पैदावार के चलते बाजार में कीमत गिरने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना, पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन की वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

बाद में सरकार की ओर से यह खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर 2026-27 सीजन में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद जारी रहेगी। छोटे और सीमांत किसान कोल्ड स्टोरेज की 30 प्रतिशत क्षमता में अधिकतम 35 क्विंटल (70 बोरी) आलू रख सकेंगे। जिलाधिकारियों को पूरी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का मानना है कि इस हस्तक्षेप से किसानों को दलालों से राहत मिलेगी और खुदरा बाजार में कीमतें भी नियंत्रित रहेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in