डाक विभाग की 24 व 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी की प्रीमियम सेवाएं शुरू

डाक विभाग ने त्वरित एवं समयबद्ध पार्सल के लिए 24 घंटे और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं मंगलवार को शुरू कीं।
डाक विभाग की 24 व 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी की प्रीमियम सेवाएं शुरू
Published on

नयी दिल्ली : डाक विभाग ने त्वरित एवं समयबद्ध पार्सल के लिए 24 घंटे और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं मंगलवार को शुरू कीं। विभाग उन कूरियर सेवाओं के बढ़ते बाजार के मुकाबले खुद को नये सिरे से स्थापित करने की कोशिश कर रहा है जो कुछ ही घंटों में डिलिवरी का वादा करती हैं।

संचारमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां ‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के 11 महीनों में ‘इंडिया पोस्ट’ ने 20 प्रतिशत की उत्साहजनक राजस्व वृद्धि दर्ज की है। प्रारंभिक चरण में ये सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में शुरू की गयी हैं।

मार्च, 2027 तक इसे देशभर में शुरू करने का लक्ष्य है। निर्धारित समय-सीमा का पालन करने के लिए विभाग प्राथमिकता आधारित हवाई परिवहन का उपयोग करेगा। उन्होंने बताया कि ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक बढ़कर करीब 30 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है जो वर्तमान के 11 लाख करोड़ रुपये से लगभग तीन गुना है। नयी सेवाओं में ‘OTP’ (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन के साथ डिलिवरी, शुरू से अंत तक ‘ट्रैकिंग’ सुविधा और वास्तविक समय में ‘SMS अलर्ट’ शामिल होंगे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in