

जेनाजानो (इटली) : पोप लियो 14वें ने उस तीर्थस्थल का दौरा किया, जहां उन्होंने मई 2025 में पोप चुने जाने के बाद पहली बार प्रार्थना की थी और इस दौरान उन्होंने अपने सम्मान में बनाए गए एक भित्तिचित्र का अनावरण किया, जिसमें उन्हें प्रार्थना करते हुए दिखाया गया है। पोप ने रोम के दक्षिण में स्थित मध्यकालीन गांव जेनाजानो के ‘सैंक्चुअरी ऑफ आवर मदर ऑफ गुड काउंसल’ में अपने ऑगस्टिनियन धार्मिक समुदाय के साथी सदस्यों के साथ प्रार्थना सभा आयोजित करने से पहले इस भित्तिचित्र का अनावरण किया। वह उन कुछ पूर्व पोप में शामिल हो गए हैं, जिनके इस तीर्थस्थल के दौरों की स्मृति में यहां चित्र लगाए गए हैं। इसकी शुरुआत 1630 में पोप अर्बन अष्टम के चित्र से हुई थी। यह स्थान उनके ऑगस्टिनियन धार्मिक समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।