

वेटिकन सिटी : कैथोलिक इसाई संप्रदाय के इतिहास में पहली बार उत्तरी अमेरिका से बने उसके प्रमुख पोप लियो-15वें ने अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हुए हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर रविवार को शांति के लिए नए सिरे से प्रतिबद्धता जताने का आह्वान किया। पोप ने अमेरिका के इतिहास के सबसे भयावह आतंकी हमले की बरसी के बाद पहली बार सार्वजनिक अपने विचार रखे हैं। उन्होंने सेंट पीटर्स स्क्वायर की ओर खुलने वाली अपने आवास की खिड़की से रविवार दोपहर की पारंपरिक प्रार्थना के बाद अंग्रेजी में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। पोप लियो-15वें ने कहा, दो दिन पहले अमेरिका में 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों की 25वीं बरसी थी। मैं उन लोगों के लिए फिर से प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जो उस दुखद दिन के घाव आज भी झेल रहे हैं।