Pope Francis Death : 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वेटिकन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी लीडर पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है।
Pope Francis Death : 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Published on: 

वेटिकन सिटी - किडनी की बीमारी से लंबे समय से पीड़ित पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। वेटिकन ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। बयान में बताया गया कि रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी धर्मगुरु पोप फ्रांसिस अब हमारे बीच नहीं रहे। 88 वर्षीय पोप हाल ही में वेंटिलेटर पर रहने के बाद कुछ हद तक स्वस्थ होकर घर लौटे थे, लेकिन हाल ही में वह डबल निमोनिया जैसी गंभीर स्थिति से भी जूझ रहे थे।

कार्डिनल केविन फैरेल ने आज वेटिकन के टीवी चैनल पर पोप के निधन की घोषणा की। फेरेल ने कहा, प्रिय भाइयों और बहनों, मुझे बहुत दुख के साथ हमारे पोप फ्रांसिस के निधन की घोषणा करनी पड़ रही है। आज सुबह 7:35 बजे रोम के बिशप फ्रांसिस का निधन हो गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News