

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। PM मोदी ने कहा कि उन्होंने न केवल शिक्षा को बढ़ावा देने में अपितु भारतीय संस्कृति और परंपरा को समृद्ध बनाने में भी अद्वितीय योगदान दिया। PM मोदी ने कहा, "सामाजिक सुधार के लिए उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।"