बैरकपुर से PM मोदी ने दी 5 गारंटी, बोले ‘TMC राज में जगह-जगह बन रहा बम’ | Sanmarg

बैरकपुर से PM मोदी ने दी 5 गारंटी, बोले ‘TMC राज में जगह-जगह बन रहा बम’

बैरकपुर: बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बैरकपुर की धरती को इतिहास रचने वाली धरती कहा। पीएम मोदी ने कहा कि बैरकपुर की धरती आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली धरती है, लेकिन TMC ने इसका क्या हाल बना दिया है। एक समय था, जब बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में ये अपना बड़ा योगदान देता था। एक समय था, जब बंगाल में एक से बढ़कर एक नए वैज्ञानिक खोज हुआ करती थी। आज TMC के राज में जगह-जगह बम बनाने की होम इंडस्ट्री चल रही है। TMC के संरक्षण में यहां घुसपैठिए फल-फूल रहे हैं।

‘TMC राम का नाम लेने नहीं देती’

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। TMC सरकार राम का नाम नहीं लेने देती। ये सरकार राम नवमी नहीं मनाने देती है।

बंगाल से PM मोदी की 5 गारंटी

  1. जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
  2. एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कोई खत्म नहीं कर पाएगा।
  3. राम नवमी मनाने से भगवान राम की पूजा से कोई आपको रोक नहीं पाएगा।
  4. राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कोई पलट नहीं पाएगा।
  5. सीएए कानून को कोई भी रद्द नहीं कर पाएगा।

‘मोदी लूट की पाई-पाई का हिसाब लेगा’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मोदी बंगाल में हुई लूट की पाई-पाई का हिसाब लेगा। ये जो नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं, इनके मालिकों को छोड़ा नहीं जाएगा। मैं भ्रष्टाचार के पीड़ित और बंगाल वालों को कहूंगा, कोई भी भ्रष्टाचारी बचने वाला नहीं है। जो करोड़ो रुपए बरामद हो रहे हैं, इसको गरीबों को देने के लिए मोदी रास्ता खोज रहा है। विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल जरूरी है।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपको TMC के गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है, भारी संख्या में वोट देना है। ज्यादा से ज्यादा परिवारों में जाइए और लोगों से मिलिए और कहिएगा मोदी जी आए थे और उन्होंने आपको जय श्रीराम कहा है।

ये भी पढ़ें: हुगली में रचना रचेंगी इतिहास या लॉकेट बनर्जी पड़ेंगी भारी ? 

‘हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया…’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC-कांग्रेस के इंडी अलांयस ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के आगे घुटने टेक दिए हैं। TMC के MLA ने कहा कि हिंदुओं को भगीरथी में बहा देंगे। सोचिए, इतनी हिम्मत… इतना साहस! इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना कर रख दिया है। वोटबैंक की राजनीति ने CAA जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बनाकर पेश किया। CAA कानून तो पीड़ितों को नागरिकता देने का कानून है, इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनती लेकिन कांग्रेस-TMC जैसे दलों ने इसे भी अपने झूठ के रंग से रंग दिया।

 

 

Visited 129 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर