PM मोदी ने तेजस विमान में भरी उड़ान, बोले- दुनिया में हम किसी से कम नहीं, देखें तस्वीरें

PM मोदी ने तेजस विमान में भरी उड़ान, बोले- दुनिया में हम किसी से कम नहीं, देखें तस्वीरें
Published on: 

बेंगलुरु: भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट तेजस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उड़ान भरी। बेंगलुरु में उड़ान भरने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि तेजस में उड़ान का अनुभव अविश्वसनीय और अद्भुत है। तेजस में सफलता पूर्वक उड़ान पूरी की। हम दुनिया में किसी से कम नहीं है। इसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर (पूर्व में ट्विटर) उड़ान की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि तेजस में सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। उड़ान का अनुभव अविश्वसनीय रहा। स्वदेशी क्षमताओं से निर्मित तेजस ने हमारे आत्मविश्वास को और मजबूत कर दिया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का दौरा करेंगे और यहां के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इंडियन एयरफोर्स ने हाल ही में 12 उन्नत Su-30MKI लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए सरकार के स्वामित्व वाली HAL को एक टेंडर जारी किया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News