रेलगाड़ियों को पटरियों से उतारने की साजिश नाकाम

जाने क्या है पूरा मामला
रेलगाड़ियों को पटरियों से उतारने की साजिश नाकाम
Published on: 

पालघर : महाराष्ट्र के मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ियों को पटरियों से उतारने की साजिश नाकाम कर दी गई है। यहां पटरी निरीक्षण दल को बुधवार रात करीब 9 बजे मीरा रोड और भयंदर रेलवे स्टेशनों के बीच मुंबई जाने वाले फास्ट ट्रैक पर दो बक्से मिले। जिसे रेलवे कर्मियों ने समय रहते ट्रैक से हटा दिया। मीरा रोड के स्टेशन मास्टर ने जीआरपी में दी गई अपनी शिकायत में कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने रेलगाड़ियों को पटरी से उतारने या किसी अन्य तरह की बाधा उत्पन्न करने के लिए पटरी पर लकड़ी के बक्से रखे थे, जिससे जान को खतरा हो सकता था। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कृत्य जानबूझकर की गई शरारत या साजिश प्रतीत होता है तथा जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच चल रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News