भरे मंच मंत्री पीयूष गोयल ने पैर छूकर इनसे मांगी माफी … | Sanmarg

भरे मंच मंत्री पीयूष गोयल ने पैर छूकर इनसे मांगी माफी …

रतलाम : अक्सर हम देखते हैं कि किसी कार्यक्रम में अतिथि देर से पहुंचते हैं तो वे उसके लिए माफी भी मांगते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताएंगे जिसके बारे में पढ़कर आप भी कहेंगे ऐसा भी होता है क्या। दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आया है। यहां भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन था। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि थे। ये कार्यक्रम पद्मश्री डॉ. लीला जोशी की अध्यक्षता में हो रहा था। सम्मेलन में दोपहर डेढ़ बजे अतिथियों को पहुंचना था। अध्यक्षता करने वाली पद्मश्री डॉ. लीला जोशी समय पर पहुंच गई थीं। मगर, सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल डेढ़ घंटा लेट पहुंचे। स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री का संबोधन हुआ और उन्होंने सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. लीला जोशी का सम्मान किया।
लोगों को लगा कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते होंगे
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने डॉ. लीला जोशी के हाथ जोड़े और पैर छूकर देरी से आने के लिए माफी मांगी। ये देखकर वहां मौजूद लोगों को लगा कि लीना जोशी और पीयूष गोयल एक-दूसरे को पहले से जानते होंगे। मगर, लीला जोशी ने बताया कि मंत्री से उनकी पहली मुलाकात थी। उन्होंने सम्मान करते हुए पैर छुए और देरी से साने के कारण माफी मांगी। डॉ. लीला जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से उन्होंने कहा कि देश अब राम राज्य की ओर बढ़ रहा है।
प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान
इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंच पर पहुंचते ही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप जलाया। फिर प्रबुद्धजन सम्मेलन ‘कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्य प्रदेश’ पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। 42 मिनट 16 सेकंड के संबोधन में गोयल ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया।
कहा कि बीजेपी शासन में चौतरफा तरक्की हुई है। मध्य प्रदेश की जीडीपी 18 वर्षों में बढ़ी है। देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में 140 करोड़ लोगों का योगदान है। पीएम मोदी ने बहुत विकास कार्य किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

 

Visited 138 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर