भारत-बांग्लादेश के बीच फिर पटरी पर लौटेंगी यात्री ट्रेनें

मंगलवार से ढाका में दो दिवसीय बैठक के बाद मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस को दोबारा चलाने पर होगी चर्चा
Passenger train services between India and Bangladesh to resume
भारत- बांग्लादेश के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन
Published on

ढाका : भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से बंद यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारी मंगलवार से ढाका में दो दिवसीय बैठक करेंगे, जिसमें मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस को दोबारा चलाने और एक नए रेल मार्ग की संभावना पर चर्चा होगी। बांग्लादेश रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, बैठक में रेल सेवाओं को फिर शुरू करने से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाएगा। मैत्री एक्सप्रेस ढाका-कोलकाता, बंधन एक्सप्रेस खुलना-कोलकाता और मिताली एक्सप्रेस ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलती थी। बांग्लादेश की ओर से उत्तर-पश्चिमी शहर राजशाही से कोलकाता के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। इसके अलावा मैत्री एक्सप्रेस को जमुना पुल के बजाय नवनिर्मित पद्मा पुल के रास्ते चलाने का प्रस्ताव है। सहमति बनने पर तीनों सेवाएं अगले महीने से बहाल हो सकती हैं। जुलाई 2024 में बांग्लादेश में हिंसक आंदोलन के बाद यात्री ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसके बाद शेख हसीना के भारत आने और दोनों देशों के रिश्तों में तनाव के कारण सेवाएं बहाल नहीं हो सकीं। अधिकारियों के मुताबिक, अंतिम फैसला दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व की मंजूरी के बाद होगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in