रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन

शेयर करे

नई दिल्ली : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल रहकर 121 वैदिक ब्राह्मणों का नेतृत्व करने वाले मुख्य पुजारी काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का सुबह निधन हो गया। यह सूचना मिलने के बाद काशी के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जनवरी में अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित की मुख्य भूमिका रहीं थी। इनके नेतृत्व में सभी पूजन को संपन्न कराया गया था। बेटे और परिवार के अन्य सदस्य भी पूजन में शामिल हुए थे। इसके अलावा वो दिसंबर 2021 काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के पूजन में भी शामिल हुए थे। पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के परिजनों ने बताया कि आज सुबह बाबूजी की तबीयत अचानक बिगड़ी जिसके कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। भारतीय सनातन संस्कृति और परंपरा में उनकी गहरी आस्था थी और वह हमेशा से ही ईश्वर के प्रति समर्पित रहने वाले भाव को ही लोगों को समझाते रहते थे।

जनवरी महीने में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य पुजारी की भूमिका के साथ-साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पूजन में भी शामिल थे। ईश्वर के आशीर्वाद से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ग्वालियर, राजस्थान और देश के प्रमुख राजघरानों के राज्याभिषेक को बाबूजी और पूर्वजों की तरफ से संपन्न कराया जा चुका है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक में भी दीक्षित परिवार के पुरानी पीढ़ियों का योगदान रहा है।

 

Visited 53 times, 1 visit(s) today
0
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

कोलकाता: दमदम नगरपालिका में फर्जी तरीके से नौकरी देने के मामले में आज CBI ने चार्जशीट दायर की है। आपातकालीन
हाथरस : हाथरस से बड़ी खबर है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 40 से
नई दिल्ली : लोकसभा में टीएमसी सासंद कल्याण बनर्जी का एक बार फिर बहुत ही अलग अंदाज देखने को मिला,
कोलकाता: स्वास्थ्य साथी कार्ड को लेकर ममता सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस योजना को लेकर राज्य सरकार ऑडिट
कोलकाता : राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचकर चोपड़ा जाने वाले थे। लेकिन राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार
कोलकाता: देश के सभी हिस्सों में मानसून प्रवेश कर चुका है। अब भारी बारिश हो रही है। अलीपुर मौसम कार्यालय
कोलकाता : राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी की पूछताछ के बाद अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि वह 70
नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर चिंता जताई है और कहा है धर्मांतरण के मामलों पर
कोलकाता/नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल में बीच सड़क पर एक महिला की पिटाई का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस
कोलकाता: पूर्वी झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवात के प्रभाव के कारण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश
कोलकाता: उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में कथित प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हुई पिटाई का मामला तूल पकड़ते जा रहा
नई दिल्ली: लोकसभा में आज सोमवार(01 जुलाई) को भारी हंगामा देखने को मिला है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
ऊपर