पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने टीटीपी के 22 आतंकवादियों को मार गिराया

सुरक्षा बलों ने उत्तर वजीरिस्तान की सीमा से लगते बन्नू जिले में अभियान चलाया
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने टीटीपी के 22 आतंकवादियों को मार गिराया
Published on

पेशावरः पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 22 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया इकाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को उत्तर वजीरिस्तान की सीमा से लगते बन्नू जिले में अभियान चलाया, जहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

बयान में कहा गया है, ‘अभियान के दौरान सैनिकों ने ख्वारिजों के ठिकाने को निशाना बनाया और भीषण मुठभेड़ के बाद 22 ख्वारिज मारे गए।’ ‘फ़ितना अल-ख्वारिज’ शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तान सरकार टीटीपी के आतंकवादियों के लिए करती है।

आईएसपीआर ने बताया कि क्षेत्र में सभी आतंकियों का खात्मा सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान जारी है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस सफल अभियान के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे ‘बड़ी सफलताएं’ हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पूरी कौम आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान की सेना के साथ खड़ी है। हम देश से हर तरह के आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in