पाक की नई पनडुब्बी ने पहली बार दागी एंटी-शिप मिसाइल

पहली हैंगर श्रेणी की पनडुब्बी ने अरब सागर में पहली बार वास्तविक हथियार परीक्षण किया
Pakistan's new submarine fires anti-ship missile for the first time
हैंगर श्रेणी की पनडुब्बी
Published on: 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की पहली हैंगर श्रेणी की पनडुब्बी ने अरब सागर में पहली बार वास्तविक हथियार परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को बताया कि नई पनडुब्बी पीएनएस/एम हैंगर ने एंटी-शिप क्रूज मिसाइल से लंबी दूरी के निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। पाक सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर ने इसे पनडुब्बी की परिचालन तैयारियों का ‘‘बड़ा प्रदर्शन’’ बताया। नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ ने परीक्षण देखा और पनडुब्बी की युद्धक क्षमता की सराहना की। उन्होंने समुद्री सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता के लिए पानी के भीतर सैन्य क्षमताएं बढ़ाने के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी नौसेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परीक्षण से नौसेना की परिचालन तैयारी और पनडुब्बी बेड़े की युद्धक क्षमता प्रदर्शित हुई है। हैंगर श्रेणी की कुल आठ पनडुब्बियां पाकिस्तान की नौसेना में शामिल की जानी हैं। इन्हें आधुनिक सेंसर, उन्नत युद्ध प्रणालियों, एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) तकनीक और बेहतर स्टील्थ क्षमता से लैस किया जाना है। पहली पनडुब्बी जून में चीन में निर्माण के बाद कराची पहुंची थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in