एलपीजी सिलेंडर के लिए 7 से 10 हजार चुका रहे पाकिस्तानी

ईरान के साथ व्यापार बंद होने से पाकिस्तान में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत बढ़ गई
Pakistanis are paying 7,000 to 10,000 for an LPG cylinder
गैस सिलेंडर
Published on: 

इस्लामाबाद : ईरान के साथ व्यापार बंद होने से पाकिस्तान में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत बढ़ गई है। बलूचिस्तान में 12 किलो के सिलेंडर की कीमत कुछ ही दिनों में 4,500 से बढ़कर 7,000 पाकिस्तानी रुपये हो गई है। लाहौर में यह 7,500 और स्कर्दू में 8,200 रुपये तक पहुंच गई है। खैबर पख्तूनख्वा के कुछ इलाकों में कीमत 10 हजार रुपये के पार हो गई है। कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि आयात बहाल नहीं होने पर कीमतें और बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान ने 17 अक्टूबर को ईरान से लगी गाब्द-रिमदान और तफ्तान सीमा चौकियों को बंद कर दिया था। इससे इन रास्तों से एलपीजी की आपूर्ति ठप हो गई और पहले से जारी कमी गंभीर हो गई। पाकिस्तान एलपीजी एसोसिएशन के मुताबिक, देश ईरान से रोजाना करीब 7,000 टन एलपीजी आयात करता है। ग्वादर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष शम्सुल हक ने बताया कि इसमें से 4,000 टन से अधिक गैस रोजाना गाब्द-रिमदान सीमा के रास्ते आती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in