पाकिस्तान ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल फतह-3 का परीक्षण किया

यह मिसाइल आधुनिक नेविगेशन और प्रणोदन प्रणालियों से लैस
Pakistan tested the supersonic cruise missile Fatah-3
फतह 3 सुपरसोनिक मिसाइल
Published on: 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने बुधवार को लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल फतह-3 का सफल परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना ने इसकी जानकारी दी। सेना के बयान के अनुसार, फतह-3 के शामिल होने से सेना की रॉकेट फोर्स कमांड की अभियान संबंधी क्षमता और हमले की पहुंच बढ़ेगी। इससे देश की पारंपरिक प्रतिरोधक क्षमता और रक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। सेना ने बताया कि यह मिसाइल आधुनिक नेविगेशन और प्रणोदन प्रणालियों से लैस है। यह सुपरसोनिक गति से लंबी दूरी के लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता और मारक क्षमता के साथ निशाना बना सकती है। परीक्षण के दौरान सेना की रॉकेट फोर्स कमांड के प्रमुख, सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी तथा वैज्ञानिक और इंजीनियर मौजूद थे। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख एवं रक्षा बलों के प्रमुख असीम मुनीर और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने सफल परीक्षण पर संबंधित अधिकारियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News