पाकिस्तान ने एयर-टू-एयर मिसाइल का परीक्षण किया

अत्याधुनिक टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी पर दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम
Pakistan tested an air-to-air missile
सैन्य विमान में लगा मिसाइल
Published on: 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने स्वदेशी रूप से विकसित तथा हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल फाज का सफल उड़ान परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, यह परीक्षण मंगलवार को किया गया। उसने कहा कि इससे पाकिस्तान वायुसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

बयान में कहा गया है, अत्याधुनिक टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी पर दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने इस उपलब्धि पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News