पाकिस्तान ने ईरान से सटे प्रमुख सीमा मार्ग को फिर खोला

मार्ग बंद रहने के कारण सर्दियों की शुरुआत से पहले एलपीजी की कमी की आशंका बढ़ गई थी
Pakistan has reopened a key border crossing with Iran
गब्द-रिमदान सीमा मार्ग
Published on: 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार और सीमा पार आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए ईरान से सटा एक प्रमुख सीमा मार्ग खोल दिया है। सीमा के एक सप्ताह तक मार्ग बंद रहने के कारण मालवाहक वाहन फंसे हुए थे, आपूर्ति बाधित हो गई थी और सर्दियों की शुरुआत से पहले एलपीजी की कमी की आशंका बढ़ गई थी। बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में गब्द-रिमदान सीमा मार्ग पर व्यापारिक गतिविधियां फिर शुरू हो गईं और सीमा अधिकारियों ने 16 अक्टूबर या उससे पहले की तारीख के माल भेजने संबंधी दस्तावेजों के साथ आने वाली वाणिज्यिक खेपों को सीमा पार करने की अनुमति दी है। ग्वादर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मीर नवीद जान कलमाती ने पुष्टि की कि ‘गेट 250’ के नाम से भी जाने जाने वाले इस सीमा मार्ग को फिर से खोल दिया गया है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सीमा पार व्यापार बहाल होने से दोनों ओर फंसे व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को तत्काल राहत मिलेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in