पाक का दावा, हवाई हमले में 28 चरमपंथी ढेर

काबुल के अधिकारियों का दावा हमलों में तीन लोगों की हुई है मौत
Pakistan claims 28 militants killed in airstrike
हवाई हमले के बाद मलबे के ढेर के सामने लोगों की भीड़
Published on: 

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने सोमवार को पूर्वी अफगानिस्तान में कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें पाक सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध चरमपंथियों का ठिकाना बताया था। पाकिस्तान ने दावा किया कि इन हमलों में 28 चरमपंथी मारे गए। काबुल के अधिकारियों ने कहा कि हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। दोनों देशों की सीमा के पास हुए इन हमलों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। इससे सीमा पार और टकराव की आशंका पैदा हो गई है और चीन समेत क्षेत्र के देशों की ओर से पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच मध्यस्थता के प्रयासों पर भी असर पड़ सकता है। ये हमले पाकिस्तान की उस चेतावनी के बाद किए गए हैं जिसमें उसने सीमा के पास हाल में अपने सुरक्षा बलों पर हुए दो घातक हमलों के बाद अफगानिस्तान के भीतर चरमपंथियों को निशाना बनाने की बात कही थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in