पाकिस्तान : नदी में एक ही परिवार के 18 लोग डूबे, सात शव बरामद

पर्यटन के लिए आये हुए थे खैबर पख्तूनख्वा
Pak
नदी में फंसे पर्यटक। 
Published on

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की स्वात नदी में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के कम से कम 18 लोग डूब गए। हालांकि बचाव कर्मियों ने 7 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। रेस्क्यू -1122’ के महानिदेशक शाह फहाद ने कहा कि 5 अलग-अलग स्थानों पर 80 कर्मी तलासी अभियान में लगे हैं।

शुरूआती जानकारी के अनुसार, यह परिवार इस क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के समूह का हिस्सा था और भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से उसमें फंस गया था। स्वात नदी यहां पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी क्षेत्र में बहती है। अधिकारियों ने बताया कि स्वात जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और अनके लोग फंस गए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in