Pahalgam Terrorist Attack : खरगे और राहुल गांधी ने ‌कि ‌अमित शाह से बात

अमित शाह से ली हालत की जानकारी
Pahalgam Terrorist Attack : खरगे और  राहुल गांधी ने ‌कि ‌अमित शाह से बात
Published on: 

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हालात की जानकारी लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। कांग्रेस नेताओं ने साथ ही कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय और पूरी सहायता मिलनी चाहिए। खरगे ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से बातचीत करने का आग्रह किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार देर रात उन्होंने गृह मंत्री शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पहलगाम में हुए घृणित जनसंहार के बारे में बात की।

खरगे ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘इस जघन्य आतंकी हमले के अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए। निर्दोष पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि उन्होंने पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के संबंध में शाह, अब्दुल्ला और कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक कर्रा से बात की है। राहुल अमेरिका की यात्रा पर हैं। कांग्रेस ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। कांग्रेस ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे ‘मानवता पर धब्बा’ करार दिया और कहा कि इसका माकूल जवाब दिया जाना चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in