अफगानिस्तान में अफीम की खेती 330% बढ़ी

तालिबान के प्रतिबंध के बावजूद अफीम की खेती में वृद्धि
Opium cultivation in Afghanistan has increased by 330%
अफीम की फसल
Published on: 

काबुल : अफगानिस्तान में तालिबान के प्रतिबंध के बावजूद अफीम की खेती में एक साल के दौरान 330 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) ने बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इसके अनुसार, 2026 में अफीम की खेती का रकबा बढ़कर 43 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गया, जो पिछले साल करीब 10 हजार हेक्टेयर था। इस दौरान अफीम का उत्पादन भी 400 प्रतिशत बढ़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, गहरी होती गरीबी के कारण किसान गुप्त रूप से अफीम की खेती करने लगे हैं। वे पकड़े जाने से बचने के लिए अनाज के खेतों और चारदीवारी वाले परिसरों में छोटे भूखंडों पर इसकी खेती कर रहे हैं। तालिबान ने अप्रैल 2022 में मादक पदार्थों की खेती पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद इस साल वृद्धि प्रतिबंध लागू होने के बाद सबसे अधिक रही है। यूएनओडीसी ने किसानों को वैकल्पिक आजीविका, कृषि सुविधाएं और बाजार उपलब्ध कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग बढ़ाने की अपील की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News