Ghibli के कारण Open AI के CEO हुए परेशान, सर्वर हुआ क्रैश

OpenAI के CEO ने की संयम बरतने की अपील
Ghibli  के कारण Open AI के CEO हुए परेशान, सर्वर हुआ क्रैश
Published on: 

नई ‌दिल्ली - ChatGPT के Studio Ghibli स्टाइल इमेज फीचर ने कंपनी के CEO और इंजीनियरों की नींद उड़ा दी है। पिछले सप्ताह लॉन्च हुए इस फीचर को दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर्स ने बहुत पसंद किया। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स अपनी तस्वीरों को स्टूडियो Ghibli के एनिमेशन स्टाइल में बदल सकते हैं। देखते ही देखते यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके कारण सैम ऑल्टमैन को यूजर्स से संयम रखने की अपील करनी पड़ी।

रविवार को ChatGPT का सर्वर हो गया था क्रैश

यह टूल इतना पॉपुलर हो गया कि रविवार को ChatGPT का सर्वर ही क्रैश हो गया। इंटरनेट पर नए AI इमेज जेनरेशन फीचर का उपयोग करते हुए लोग Ghibli स्टाइल में एनिमेटेड इमेज बनाने लगे। इस फीचर का भारी संख्या में यूजर्स द्वारा एक साथ इस्तेमाल होने के कारण सर्वर क्रैश हो गया, और ChatGPT की टीम को इसे ठीक करना पड़ा। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन को मजाकिया अंदाज में यूजर्स से यह कहने के लिए मजबूर होना पड़ा, "कृपया इमेज जेनरेट करने में थोड़ी संयम बरतें, यह पागलपन है, हमारी टीम को नींद की जरूरत है।"

इक साथ इतने लोगों के इस्तेमाल से सर्वर में लगे GPU पिघलने लगे

ChatGPT का नया इमेज जेनरेशन फीचर जापान के Ghibli स्टाइल में एनिमेशन बनाने में सक्षम है। यह फीचर इतनी तेजी से लोकप्रिय हुआ कि सैम ऑल्टमैन को यूजर्स से यह अपील करनी पड़ी कि "लॉन्च के बाद से हमें एक पल भी आराम नहीं मिला। हमने ऐसा पागलपन कभी नहीं देखा, हम पर भारी दबाव है।" लाखों यूजर्स द्वारा एक साथ इस टूल का उपयोग करने के कारण ChatGPT का सर्वर क्रैश हो गया, और सर्वर में लगे ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPU) इतनी लोड के कारण गर्म होकर पिघलने लगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News