एक उग्रवादी गिरफ्तार

हथियार बरामद
एक उग्रवादी गिरफ्तार
Published on: 

इंफाल : मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के उग्रवादी को शुक्रवार को जिले के मोइरंगखोम इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने चुराचांदपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बरामद की गयी वस्तुओं में राइफलें, कारतूस, पिस्तौल और हथगोले शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News