कभी क्रिकेट में लगाते थे चौके-छक्के, अब राजनीति में कर ली एंट्री

कभी क्रिकेट में लगाते थे चौके-छक्के, अब राजनीति में कर ली एंट्री
Published on

नई दिल्ली: क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजी करने के बाद अंबाती रायडू ने राजनीति में एंट्री कर ली है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रायडू ने गुरुवार(28 दिसंबर) को आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSR कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। रायडू आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी, डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं। इस कदम के बाद रायडू के चुनाव लड़ने की भी अटकलें लगाई जा रही है।

IPL से भी ले चुके हैं रिटायर

इसी साल  29 मई को IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रायडू ने अपना आखिरी मैच खेला था। वहीं, इस बार वनडे वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में रायडू को जगह नहीं मिली थी। इसके बाद रायडू के नाराज होने की अटकलें सामने आई थी। इसके बाद रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी।

गुंटूर में कई लोगों से मिले थे रायडू

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने पहले से ही राजनीति में एंट्री के संकेत दे दिए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो YSR कांग्रेस को ज्वाइन करने से पहले रायडू ने अपने स्थानीय जिले गुंटूर का पूरा दौरा किया है और लोगों से मुलाकात की है। हालांकि, रायडू लोकसभा या विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे या नहीं, इसे लेकर अब तक पार्टी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in