Swiggy से युवती ने नवरात्रि के मौके पर मंगाया ‘वेज बिरियानी’, निकली ‘नॉनवेज’

पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया हिरासत में
Swiggy से युवती ने नवरात्रि के मौके पर मंगाया ‘वेज बिरियानी’, निकली ‘नॉनवेज’
Published on: 

नोएडा : नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसने 4 अप्रैल को ‘वेज बिरियानी’ का ऑनलाइन ऑर्डर किया था लेकिन उसे ‘नन वेज बिरियानी’ दे दी गयी। युवती छाया शर्मा का कहना है कि नवरात्रि के मौके पर प्रसिद्ध ‘फूड डिलीवरी ऐप-स्विगी’ से उसने लखनऊ कवाब परांठा रेस्तरां से ‘वेज बिरयानी’ ऑर्डर की थी लेकिन उसे ‘चिकन बिरयानी’ का पैकेट पकड़ा दिया गया। छाया ने कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी है और उसने गलती से एक-दो कौर खा लिया, ऐसे में उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-मध्य नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस संबंधित रेस्तरां के कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News