OMG आदमी को लगा दिया सुअर का दिल

OMG आदमी को लगा दिया सुअर का दिल
Published on

मैरीलैंड : आपने इंसानों में ट्रांसप्लांट के बारे में तो सुना होगा। पर क्या आपने इंसानों में जानवरों के अंगों के ट्रांसप्लांट के बारे में सुना है? पिछले साल अमेरिका में एक इंसान में सुअर का दिल ट्रांसप्लाट क‌िया गया था जो खबर लंबे समय तक चर्चा में थी। ऐसे में अब एक बार फिर अमेरिका से ऐसी ही एक खबर सामने आई है। दरअसल, बुधवार को अमेरिका के डॉक्टरों ने दूसरी बार कमाल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका के मैरीलैंड शहर में लॉरेंस फॉसेट (58) नाम का एक व्यक्ति हार्ट अटैक के चलते मौत की कगार पर खड़ा था। उस वक्त वहां के डाॅक्टरों ने चमत्कार कर दिया। डाॅक्टरों ने व्य‌क्त‌ि के अदंर सूअर का हार्ट ट्रांसप्लांट कर उसे नई जिंदगी दी। यह ऑपरेशन यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के एक्सपर्ट्स ने किया है। बता दें क‌ि ये वही डॉक्टर्स की टीम है जिसने पिछले साल इसी प्रकार के ट्रांसप्लांट प्रक्रिया को अंजाम दिया था।
क्यों आई ट्रांसप्लाट क‌ी नौबत?
सूत्रों के अनुसार लॉरेंस फॉसेट को हार्ट अटैक हुआ था। वैस्कुलर बीमारी और इनर ब्लिडिंग के कारण किसी इंसानी हार्ट को मरीज के शरीर में नहीं लगाया जा सकता था। लेकिन डॉक्टरों ने उसके शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट करके उसे नया जीवन दिया।
बता दें कि इस ट्रांसप्लाट में करीब 2 दिन लग गए थे। अब मरीज सांस ले रहा और वह बिल्कुल ठीक है। ऐसे में डॉक्टरों ने मरते हुए व्यक्ति के शरीर में सूअर का दिल लगाकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि मेडिकल सेक्टर में नया मिसाल कायम कर दिखाया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in