OMG! गूगल मैप देखकर चला रही थी ऑडी, खाई में जा गिरी

कार चला रही महिला को सुरक्षा कर्मियों ने बचाया
खाई में गिरी कार
खाई में गिरी कार
Published on: 

नवी मुंबई : बेलापुर में गूगल मैप के गलत रास्ता बताने के कारण एक ऑडी कार खाड़ी में गिर गई। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 1 बजे हुई। कार चला रही महिला उल्वे की ओर जा रही थी।

बेलापुर में गूगल मैप ने महिला को पुल के नीचे का रास्ता बताया। महिला ने मैप देखते हुए पुल के ऊपर जाने की बजाय नीचे का रास्ता पकड़ लिया। नतीजतन, उसकी कार सीधे ध्रुवतारा जेट्टी से खाड़ी में गिर गई।

समुद्री सुरक्षा पुलिस ने कार को खाड़ी में गिरते हुए देख लिया। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला पानी में बह रही थी। इसके बाद रेस्क्यू बोट और गश्ती टीम की मदद से महिला को बचाया गया। गूगल मैप के गलत रास्ता बताने के कारण पहले भी कई हादसे देखे जा चुके है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in