Viral News: 110 साल की उम्र में बूढ़े दूल्हे को हुआ प्यार, आधी उम्र की महिला से किया चौथा निकाह

110 साल की आदमी ने किया चौथा निकाह ( सोर्स-arynewstv )
110 साल की आदमी ने किया चौथा निकाह ( सोर्स-arynewstv )
Published on

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 110 साल की उम्र में बूढ़े व्यक्ति ने निकाह कर लिया। शहर के एक मस्जिद में 55 साल की महिला के साथ उसने निकाह कर लिया। यह बूढ़े शख्स की चौथी निकाह थी।

Pakistan Viral News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से शादी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां बूढ़े व्यक्ति को 110 साल की उम्र में प्यार हो गया। बूढ़े शख्स ने 55 साल की महिला के साथ चौथी निकाह की। इससे पहले वह तीन शादियां कर चुका था। निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समारोह में उसके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

खैबर पख्तूनख्वा के एक मस्जिद में शख्स ने अपने से आधी उम्र की महिला के साथ निकाह किया। बूढ़े शख्स का नाम अब्दुल हन्नान है। 5,000 रुपये की मेहर अदा कर उसने निकाह कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ARY News (@arynewstv)

बूढ़े व्यक्ति के 3 बीवियों से हैं 12 बच्चे

110 साल के इस बूढ़े दूल्हे के कुल 12 बच्चे हैं। इनमें 6 बेटे और 6 बेटियां शामिल है। इसके अलावा परिवार में कुल 84 सदस्य है। अब्दुल हन्नान के बड़े बेटे की उम्र 70 साल है। यानि चौथी बीवी से 15 साल वह बड़ा है। बता दें कि इसी जिले में कुछ दिन पहले एक 95 साल के बूढ़े दूल्हे ने दोबारा निकाह की थी। उसकी पहली पत्नी का 2011 में निधन हो गया था। उसके भी 12 बच्चे थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in