यूएई में तेल रिसाव, उम्म अल क्वैन के सभी समुद्र तट बंद

तेल को फैलने से रोकने और सफाई के लिए अभियान शुरू
Oil spill in the UAE; all beaches in Umm Al Quwain closed
समुद्र तट
Published on: 

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उम्म अल क्वैन में एक टैंकर से तेल रिसाव के बाद समुद्र तटों और तटीय इलाकों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने तेल को फैलने से रोकने और सफाई के लिए अभियान शुरू किया है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, निगरानी और पर्यावरण आकलन प्रणाली से तेल रिसाव का पता चला। इसके बाद स्थानीय और संघीय एजेंसियों ने प्रभावित इलाकों को घेरकर प्रदूषण रोकने के उपाय शुरू किए। शारजाह और अजमान में भी तेल जैसी गंध महसूस होने की खबरें मिलीं। हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि इससे लोगों के स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है। उम्म अल क्वैन में समुद्र तटों और तटीय क्षेत्रों पर लगी रोक तकनीकी दलों के आकलन और सुरक्षा उपायों का निर्धारण होने तक जारी रहेगी। अधिकारी प्रदूषण के दायरे और समुद्री पारिस्थितिकी पर उसके प्रभाव का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण और निगरानी कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई आकलन के निष्कर्षों के आधार पर तय होगी। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब इस साल खाड़ी क्षेत्र में तेल प्रदूषण की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in