ओहियो कार हादसा: गर्भवती किशोरी की मौत, भारतीय मूल के व्यक्ति पर गंभीर आरोप

अवैध रूप से 2017 में अमेरिका पहुंचे तरसेम सिंह ICE की हिरासत में, पीड़िता का परिवार निर्वासन की मांग पर अड़ा, अदालत में गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत सुनवाई जारी
आरोपी पर वर्ष 2017 में अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने का है आरोप
भारतीय तरसेम सिंह पर अपनी किशोर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप
Published on

Ohio में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय गर्भवती किशोरी ऐश्ली होम्स और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भारतीय नागरिक तरसेम सिंह पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से हत्या और गंभीर वाहन दुर्घटना में मौत जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

16 फरवरी की है घटना

घटना 16 फरवरी को उस समय हुई जब ऐश्ली होम्स एक एसयूवी में सवार थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, वाहन को रोके जाने के प्रयास के दौरान चालक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार से भागना शुरू कर दिया। बताया गया कि पीछा करते समय कार की गति 120 मील प्रति घंटे से अधिक हो गई, जिसके बाद वाहन नियंत्रण खो बैठा और एक अन्य वाहन से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ऐश्ली कार से बाहर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई।

भारतीय तरसेम सिंह को आईसीई ने किया है नजरबंद

मामले में Tarsem Singh को हिरासत में लेकर अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) की नजरबंदी में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वर्ष 2017 में अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था और उस पर कई आपराधिक मामलों की जांच चल रही है।

पीड़िता के परिवार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोपी के देश से निर्वासन की मांग की है। ऐश्ली की मां ने कहा कि वे नहीं चाहतीं कि आरोपी अमेरिका में रहे और उसे देश से बाहर भेजा जाना चाहिए। परिवार का दावा है कि पीड़िता और आरोपी के बीच संबंध थे और यह दुर्घटना उसी संदर्भ में हुई।

अदालत में चल रही है सुनवाई

पुलिस और अभियोजन पक्ष ने स्पष्ट किया है कि यह मामला गंभीर लापरवाही और तेज रफ्तार से जुड़ा हुआ है, जबकि आरोपी पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल अदालत में सुनवाई जारी है और दोष सिद्ध होने तक आरोपी को निर्दोष माना जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in