Odd-Even In Delhi : 13 से 20 नवंबर तक सख्त नियम लागू

Odd-Even In Delhi :  13 से 20 नवंबर तक सख्त नियम लागू
Published on: 

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है। यह ऑड-ईवन 13 से 20 नवंबर तक लागू रहेगा। सरकार के फैसले के मुताबिक, दिल्ली में BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा और किसी भी तरह का निर्माण नहीं होगा। इसके अलावा दिल्ली में अब 6वी, 7वी, 8वी, 9वी, और 11वी की फिजिकल क्लास 10 नवंबर तक बंद रहेंगी।
किस दिन चलेंगी कौन सी गाड़ियां?
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, "वायु प्रदूषण को देखते हुए ऑड-ईवन वाहन प्रणाली 13 से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी। उस एक सप्ताह के ऑड-ईवन की समीक्षा करके, उस समय जो प्रदूषण की स्थिति होगी उसकी समीक्षा करके आगे का निर्णय लिया जाएगा।' ऑड- ईवन के दौरान ऑड वाले दिन 1, 3, 5, 7 और 9 नंबर वाली गाड़ियां (जिनके लास्ट में ये नंबर हैं) वहीं चलेंगी। ईवन वाले दिन जिन गाड़ियों के नंबर के लास्ट में 0, 2, 4, 6 और 8 नंबर हैं वो गाड़ियां चलेंगी।
समीक्षा के बाद लिया जायेगा निर्णय
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इसके लिए संबंधित विभाग जिसमें ट्रांसपोर्ट विभाग और दिल्ली पुलिस भी शामिल हैं, उनकी बैठक कल यानि 7 नवंबर को आयोजित की जाएगी। गोपाल राय ने कहा कि समीक्षा करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा कि इसे आगे बढ़ाया जाए या नहीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News