एनवीडिया : निजी रिश्ते पर हुआंग ने सहयोगियों को गुमराह किया

इस्तीफे के बाद हुआ खुलासा, हुआंग की वापसी के समर्थन में आए मस्क
Nvidia: Huang misled colleagues regarding a personal relationship
जेनसन हुआंग
Published on: 

वाशिंगटन : एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद उनके निजी रिश्तों को लेकर नए खुलासे हुए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों को लेकर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह किया था। इनमें कंपनी के जनरल काउंसल टिम टेटर और मुख्य विपणन अधिकारी एलिसन वैगनफेल्ड भी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2026 में हुआंग ने कंपनी के अधिकारियों को संदेश भेजकर एलिस के साथ अपने संपर्क को सामान्य कारोबारी बातचीत बताया था। उन्होंने कहा था कि मेगास्पीड इंटरनेशनल के साथ उनके संबंध ग्राहकों के साथ होने वाले नियमित व्यावसायिक लेनदेन का हिस्सा थे। इससे पहले 2025 में भी उन्होंने अपने संबंधों को उचित बताया था। हुआंग ने एलिस के साथ सार्वजनिक मुलाकातों को लेकर खबर प्रकाशित करने पर न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही थी। हालांकि, अखबार के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। रविवार को जारी बयान में हुआंग ने पत्नी के प्रति बेवफाई और कंपनी को निराश करने के लिए माफी मांगी थी। उधर, एनवीडिया के स्वतंत्र निदेशकों ने मामले की जांच के लिए अमेरिकी कानूनी फर्म वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज को नियुक्त किया है। एलिस पर चीन के लिए जासूसी करने के संदेह की भी जांच हुई है, हालांकि बीजिंग ने इन आरोपों को खारिज किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News