अब पीरियड्स होने पर मिलेगी छु्ट्टी

अब पीरियड्स होने पर मिलेगी छु्ट्टी
Published on: 

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने शनिवार को पीरियड्स को लेकर एक बड़ा फैसला क‌िया। दरअसल, पिछले महीने शुरू हुए 5 महीने के लंबे सेमेस्टर से महिला छात्रों के लिए पीरियड्स अवकाश विशेषाधिकार की शुरुआत की गई है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ शैलेश एन हाडली ने एजेंसियों को बताया कि पिछले साल से छात्राओं वा एसोसिएशन सहित छात्रों की ओर से मासिक धर्म अवकाश की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके मद्देनजर हमने, हमारे छात्र कल्याण डीन सहित, इस सेमेस्टर से पीरियड्स के समय छुट्टी देने का फैसला किया है। ये छुट्टियां छात्रों को प्रत्येक सेमेस्टर में सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दी जाने वाली छह छुट्टियों का हिस्सा होंगी। महिला छात्राएं इन छुट्टियों का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह कदम बड़े पैमाने पर छात्रों के लिए बेहतरी लाने के प्रयासों का हिस्सा है।
सुप्रीम कोर्ट में भी गया था मामला
संयोग से, इसी साल फरवरी में,सुप्रीम कोर्ट तक में यह मामला पहुंचा था, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए थे। ऐसे में मध्यप्रदेश के एक यूनिवर्सिटी ने कॉलेज आने वाली युवतियों को राहत भरी खबर दी है।
हाल ही में ऐसी कई रिसर्च सामने आई हैं जिनमें महिलाओं के साथ ही युवतियों और किशोरियों में पीसीओडी चैलेंज बढ़े हैं। पीसीओडी चैलेंजेस यानि कि पीरियड्स में होने वाली परेशानियां। बस फर्क यही है कि किसी में ये प्रॉब्लम्स ज्यादा हैं, तो किसी में कम है। इन प्रॉब्लम्स के कारण देशभर में युवतियों और कामकाजी महिलाओं के विशेष अवकाश की चर्चाएं भी सामने आईं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in