अब डोसा बनाते दिखे राहुल गांधी, सड़क किनारे बैठकर खाया, देखें वीडियो

वायरल वीडियो ग्रैब
वायरल वीडियो ग्रैब
Published on

चोपाडांडी: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को तेलंगाना पहुंचे। वहां उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला है। तेलंगाना के चोपाडांडी में राहुल गांधी ने अपने प्रचार अभियान के दौरान डोसा बनाने की कोशिश की। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी को डोसा बनाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी अचानक ऐसी दुकानों पर पहुंचे हैं। ऐसा वे आए दिन करते रहते हैं और राजनीति से अलग अंदाज दिखाते हैं। फिलहाल वे तेलंगाना में चुनाव प्रचार अभियान पर हैं। राहुल गांधी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह BJP के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राहुल ने कहा कि उनके खिलाफ 25-30 मामले दर्ज किए गए हैं और उनकी लोकसभा सदस्यता भी निलंबित कर दी गई थी। इसके बावजूद, उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी घर की जरूरत नहीं है, क्योंकि पूरा भारत उनका घर है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि तेलंगाना के लोग जनाधिकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक परिवार के शासन चला रहे हैं। अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह लोगों को सशक्त बनाएगी और उन्हें अधिक अधिकार देगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in