अब मार्केट में आया OCEAN BLUE DOSA, फूड एक्सपेरिमेंट की कर दी सारी हदें पार

अब मार्केट में आया OCEAN BLUE DOSA, फूड एक्सपेरिमेंट की कर दी सारी हदें पार
Published on: 

रायपुर : इंटरनेट की दुनिया में जो सबसे ज्यादा वीडियोज पसंद किए जाते हैं वो है खाने-पीने से जुड़े वीडियोज। लोग ना सिर्फ फूड एक्सपेरिमेंट वाली चीजों को देखना पसंद करते हैं बल्कि जमकर फूड एक्सपेरिमेंट को पसंद करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक्सपेरिमेंट के नाम पर कुछ भी परोस दिया जाता है। हाल के दिनों में एक ऐसा ही फूड एक्सपेरिमेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां शख्स ने 'ब्लू डोसा' बना दिया। आपने डोसा कभी ना कभी तो जरूर खाया होगा, तभी तो दक्षिण भारत की डिश समूचे देश की फेवरेट है। इसका नाम सुनते ही इंडियंस के मुंह में पानी आ जाता है। यही वजह है कि इस डिश को और टेस्टी बनाने के लिए इस पर कई एक्सपेरिमेंट भी करते हैं, लेकिन इन दिनों जो एक्सपेरिमेंट वीडियो छत्तीसगढ़ के रायपुर से सामने आया है, जहां एक शख्स ने ब्राइट ब्लू डोसा बना दिया, जिसे देखने के बाद डोसा लवर्स बनाने वाले को कोस रहे हैं।
कैसे बना रहा है डोसा ?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेफ इसे बनाने के लिए पहले डोसे का ब्लू बैटर तवे पर डालता है। इसके बाद उसमें मायोनीज, चीज और सॉस जैसी चीजों को डालकर डोसा तैयार करता है। कुछ समय इसे सही से मिलाने के बाद ब्लू ओसियन डोसा तैयार हो जाता है, जिसे अच्छे से ग्राहक को सर्व कर दिया जाता है।


वीडियो को इंस्टा पर @shashiiyengar नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस क्लिप को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने एक से बढ़कर एक रिएक्शन दिए हैं। कोई उसे इस गुनाह की सजा देना चाहता है तो कोई इसे जेल भेजने की बात कह रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, देखने में ये डिश तो बढ़िया लग रही है लेकिन ना जाने इसका स्वाद कैसा होगा। वहीं, दूसरे यूजर का कहना है कि स्ट्रीट फूड्स वैसे भी अजीब होते हैं, अब ये वेडर ट्रेडिशनल फूड्स के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in